Advertisement

विहंगम योग के संत प्रवर के कथारा में कार्यक्रम को लेकर दुर्गा मंडप में बैठक

कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा में निकले विज्ञानदेव का कथारा में होगा स्वागत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बिहंगम योग संस्थान से जुड़े संत समाज की एक बैठक 16 अगस्त को बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रूप से संत समाज के बेरमो कोयलांचल के प्रधान संयोजक, संयोजक, उपदेष्टा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गुरु भाई व् बहनो ने भाग लिया।

बैठक में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की यात्रा में निकले विहंगम योग संत समाज के संत प्रवर विज्ञानदेवजी महाराज का कथारा में आगामी 6 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर पूरी रुपरेखा बनाते हुए जवाबदेही देने का कार्य किया गया। आयोजित बैठक में जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली सहित नावाडीह, बेरमो, जरीडीह बाजार, बोकारो थर्मल, तेनुघाट, कथारा व् विभिन्न जगहों के संत समाज के गणमान्य शामिल हुए। वही बड़ी संख्या में महिलाओ की यहां भागेदारी दिखी।

बैठक में उपस्थित क्षेत्र के मजदूर नेता, बेरमो विधायक प्रतिनिधि सह बोकारो जिला कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह अत्यंत गौरव की बात है कि धार्मिक नगरी बनारस के उमराहा में विश्व का सबसे बड़ा स्वर्वेद मंदिर बनने का कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि इस भौतिकवादी युग में भी धार्मिक भाव अपनी परम्परा, धर्म व मनुष्य जीवन के कर्म के उदेश्य को लेकर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में यात्रा के क्रम में संत प्रवर का कार्यक्रम कथारा में सुनिचित है। वे इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव सहायता देने का कार्य करेंगे।

संत समाज के उपदेष्टा प्यारे लाल यादव ने विहंगम योग संस्थान के कार्यप्रणाली को लेकर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। बेरमो कोयलांचल प्रधान संयोजक नीलकंठ रविदास तथा संयोजक आनंद केसरी ने कार्यक्रम की पूरी रुपरेखा और जवाबदेही के लिए सदस्यों को कार्यभार सौंपा। जिसमें बोकारो थर्मल की साधिका रेणु दास को कार्यक्रम के प्रचार का महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया।

इससे पूर्व बैठक की शुरुआत विहंगम योग संत समाज के संस्थापक सद्गुरु सदाफल देवजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित की गयी। जबकि, समापन आरती व शांति पाठ के साथ किया गया। इस अवसर पर वेद व्यास चौबे, विजय यादव, मालती देवी, रेणु दास, वैदेही श्रीवास्तव, मुनी देवी, रंजीता देवी, सुषमा देवी, इंदु देवी, संध्या देवी, उगनी देवी, निशा देवी, रुक्मणि देवी, शशि भूषण श्रीवास्तव, पंचानन साव, बीरेंद्र महतो, द्वारिका प्रसाद, बिंदा राम, प्रभात सिंह, मधु खत्री, जानकी प्रसाद यादव, मनोज कुमार, बासुदेव यादव, रामेश्वर यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *