Advertisement

आगामी 27 फरवरी को लोक अदालत का होगा आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। आगामी 27 फरवरी को तेनुघाट (Tenughat) व्यवहार न्यायालय में सर्वोच्च न्यायालय एवं झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 11 फरवरी को तेनुघाट मध्यस्थता केंद्र में अनुमंडल के बिजली विभाग, बैंक, वन विभाग, उत्पाद विभाग तथा अन्य विभागों के साथ अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम संजीत कुमार चंद्र (SDJM Sanjeet Kumar Chandra) ने एक बैठक बुलाई है। जिसमें लोक अदालत की सफलता के लिए चर्चाएं की जाएगी।
एसडीजेएम चंद्र ने बताया कि लोक अदालत में बिजली विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग, बैंक विभाग सहित समझौता के आधार पर छोटे-मोटे फौजदारी एवं दीवानी मामलों का भी निष्पादन किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *