Advertisement

तेनुघाट जेल में बंदियों को दी गई कानूनी जानकारी

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट(बोकारो)। झालसा एवं प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष (Session Judgecum Chairman) जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो प्रदीप कुमार (Pradeep kumar) के निर्देशानुसार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर तेनुघाट जेल में एक ऑनलाइन जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा व्यवहार न्यायालय तेनुघाट से किया गया।
तेनुघाट जेल में आयोजित इस ऑनलाइन या आभासी जेल अदालत में वादों के निष्पादन हेतु एक बेंच का गठन किया गया था। जिसके सदस्य एसडीजेएम संजीत कुमार चन्द्र एवं पैनल अधिवक्ता मो. साबीर अंसारी मौजूद थे। उक्त जेल अदालत में वादों के निष्पादन के लिए एक भी आवेदन नही दिया गया था। इसलिए एक भी मामलों का निष्पादन नहीं हुआ। साथ ही तेनुघाट जेल में एक आभासी या ऑनलाइन विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन व्यवहार न्यायालय तेनुघाट से वीडियो कॉन्फ्रंसिंग के माध्यम से हुआ। जागरूकता कार्यक्रम में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक प्राधिकार सेवा समिति के सचिव संजीत कुमार चंद्र द्वारा तेनुघाट जेल के बंदियो को अधिकार एवं कर्तव्य कि जानकारी देते हुए कहा कि जहां आपका अधिकार है वहीं कर्तव्य भी है। जिस प्रकार रोड पर चलना आपका अधिकार है वहीं रोड के बाएं ओर चलना आपका कर्तव्य है। इसलिए आप अपने अधिकार के साथ साथ कर्तव्यों का भी पालन करते हैं तो आपको कभी भी परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा। साथ ही दहेज उत्पीड़न एवं मोटरयान दुर्घटना के बारे में जानकारियां दी गई। बंदियों को कानूनी जानकारी देते समय जेल अधीक्षक छवि बाला बारला, जेलर अरुण कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *