Advertisement

कोविड-19 का टिकाकरण जैनामोड़ में लगना प्रारंभ

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में 29 जनवरी को जैनामोड़ रेफरल अस्पताल में कोवीड -19 का टिकाकरण लगाया गया। रेफरल अस्पताल चिकित्सक प्रभारी डॉ जितेंद्र कुमार Doctor Jitendra kumar) ने कहा कि आज से कोविड 19 का टिकाकरण लगाया जा रहा है।
कोवीड 19 टीकाकरण के पहले दिन महिला एवं पुरुष को मिलाकर कुल 90 लोगों को टीका लगाया गया। टिका लगाने वाले सभी लोगों का एक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड या जॉब कार्ड के साथ साथ मोबाइल नंबर को लेकर टिका लगाया गया। जिसमें से एक महिला हसीना बिवी उम्र 45 वर्ष जैनामोड़ निवासी को टिका लगाएं जाने के बाद चक्कर आ गया था। उसे स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा उनका बी पी को चेक करके आधा घंटा तक उसे बेड रेस्ट पर रखा गया। उसके बाद उन्हें पूरी तरह स्वस्थ होने पर सकुशल छोड़ दिया गया।
टिका लगाएं गए महिला एवं पुरुष को आधा घंटा तक अपने देख रेख में रखकर सभी लोगों को सकुशल अपने घर जाने को कहा गया। किसी भी तरह का कोई परेशानी नहीं हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *