Advertisement

जारंगडीह के पत्रकार दीपांकर डे का निधन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह निवासी पत्रकार दीपांकर डे (Deepankar day) का आकस्मिक निधन 11 जनवरी को हो गया। डे बीते माह दिसंबर से यकृत रोग से ग्रसित थे। उनका डायलिसिस चल रहा था।
पत्रकार डे के निधन को लेकर पत्रकार एकता मंच ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। इसे लेकर 11 जनवरी की संध्या पत्रकार एकता मंच की आपातकालीन बैठक मंच के सचिव बिजय कुमार सिंह के कथारा चार नंबर स्थित आवास पर आयोजित किया गया। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष जगदीश महतो मास्टर (Jagdish mahato Master) ने किया। मौके पर मंच के कार्यकारी अध्यक्ष एसपी सक्सेना, उपाध्यक्ष साबिर अंसारी, आरपी सिंह, सचिव विजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष वीरमणि पांडेय, चन्द्रशेखर कुमार, जगदीश भारती, नवीन सिन्हा, पवन कुमार सिंह, शंभु कुमार, नीतीश यादव, निरज कुमार आदि द्वारा मृत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस विषम दु:ख को सहन करने के लिए मौन धारण कर प्रार्थना किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *