Advertisement

झारखंड के शिक्षा मंत्री हुए स्वस्थ, जल्द लौटेंगे झारखंड

चेन्नई में 92 दिन इलाज के बाद बोले मंत्री जल्द मंत्रालय में संभालूंगा कामकाज
एस.पी.सक्सेना/रांची(झारखंड)। झारखंड (Jharkhand) के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath mahato) अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। वे शीघ्र ही रांची लौटेंगे। अस्पताल में वे अब बिना किसी मशीन के सांस ले पा रहे हैं। एमजीएम अस्पताल चेन्नई के चिकित्सको ने 21 जनवरी को वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। इस दौरान जगरनाथ महतो ने भी लोगों से बात की।
एमजीएम अस्पताल में इलाजरत शिक्षा मंत्री महतो ने कहा कि अब वे पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। अपनी क्षमता से सांस ले रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही झारखंड लौटकर मंत्रालय का कामकाज संभालेंगे। ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमित होने के कारण उनकी स्थिति पूरी तरह गंभीर हो गई थी। इसके बाद 21 अक्टूबर को उन्हें एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया था। जहां उनका फेफड़ा ट्रांसप्लांट किया गया। डॉक्टर ने समय पर फेफड़ा ट्रांसप्लांट के निर्णय की सराहना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *