Advertisement

झारखंड के राज्यपाल को मिली जान से मारने की धमकी

प्रहरी संवाददाता/राँची(झारखंड)। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (Dropadi murmu) को जान से मारने की धमकी दी गयी है। राज्यपाल को धमकी एक पत्र के माध्यम से दी गयी है। उक्त धमकी पत्र राज्य के पुलिस महानिदेशक एमवी राव (Director General of police MV Raw) को भेजा गया है।
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्र प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नाम से एक महिला ने जारी किया है। डीजीपी को पत्र मिलते ही पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाली महिला का पता गिरिडीह बताया जा रहा है। पुलिस गिरिडीह के कई इलाको में छापेमारी कर उक्त महिला की खोजबीन में लगी हुई है। इस मामले में पुलिस बरमसिया मकतपुर निवासी पोखन यादव की पुत्री पूजा कुमारी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *