Advertisement

लुगु बुरु में ग्राम सभा मंच का हुआ गठन

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में ललपनियाँ स्थित लुगु बुरु प्रांगण में 21 जनवरी को ग्राम सभा मंच का गठन किया गया। इस बैठक में आसपास के 6 प्रखंड के बुद्धिजीवी शामिल हुए।
आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए उमेश महतो (Umesh Mahato) (महुआटांड़), उपाध्यक्ष महेश महतो (हुरदाग), सचिव मोतीलाल वास्के (बेरमो), उपसचिव आशा हांसदा (पेटरवार), कोषाध्यक्ष जगरनाथ मरांडी को चुना गया। इसके आलावा 15 लोगों को सदस्य के तौर पर चयनित किया गया।
इस ग्राम सभा मंच के गठन का मुख्य उद्देश्य बोकारो जिला में वन अधिकार कानून अधिनियम 2006 नियम 2008 को लेकर किया गया। वन अधिकार संबंधी दावेदारों की दावो को उन्हें कोई मुश्किलों का सामना ना करना पड़े और वन अधिकार कानून को धरातल पर उतारने एवं हक दिलाने के लिए मदद के उद्देश्य से किया गया। मौके पर विनोद मुर्मू, राजेश कुमार महतो, जागेश्वर हेंब्रम, बाबूलाल मरांडी, धनेश्वर सोरेन, निरंजन महतो, महावीर वास्के आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *