Advertisement

महिला के हत्या का कारण बनी बकरी

हिरासत में पहुंचा हत्यारोपी
फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। जरीडीह थाना (Jaridih Police station) के हद में गायछन्दा निवासी महिला को बकरी द्वारा फसल खाने के विरोध करने पर पड़ोसी युवक ने लोहे के रड से हमला कर मौत के घाट पहुंचा दिया। इस क्रम में मृतका की पुत्री को भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गायछन्दा निवासी 45 वर्षीया महिला अष्टमी देवी को उनके हमऊम्र पड़ोस में रहने वाले हारू कर्मकार ने एक लोहे की रड से मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जरिडीह थाना प्रभारी मोहम्मद रुस्तम ने कहा कि मृतका अष्टमी देवी के साथ में उनकी बेटी कविता कुमारी को रड से हारु कर्मकार ने हमला कर दिया। जिसका कारण बताया जा रहा है कि हारू कर्मकार की बकरी मृतका के खेत में जा घुसी। मृतका के ससुर इंद्रजीत ने बकरी को पत्थर से मारा। इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि हारू कर्मकार ने विधवा महिला व उनकी बेटी को रॉड से मारने लगा।जिससे दोनों को काफी चोटें लगी और वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद दोनों को रेफरल अस्पताल जैनामोड लाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी घायल बेटी का ईलाज कर उसे घर भेज दिया। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए चास अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। साथ हीं हत्यारे हारू कर्मकार को पुलिस हिरासत में ले लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *