Advertisement

अवैध खनन के दौरान ब्लास्टिंग में पांच की मौत

पुलिस के अनुसार एक शव हुई बरामद
एस.पी.सक्सेना/हजारीबाग(झारखंड)। हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत बरकनगांगो गांव में अवैध पत्थर खनन के दौरान हुई हेवी ब्लास्टिंग से पांच लोगों की मौत की सूचना है। हजारीबाग पुलिस (Hazaribag police) ने अब तक एक शव बरामद होने की बात कही है। फिलहाल मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय रहिवासी चार से पांच लोगों की मौत की बात कह रहे हैं पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस. ने बताया कि घटना में दो लोगो की मौत की सूचना मिली है। जिसमें एक का शव बरामद कर लिया गया है। दूसरे शव की तलाश पुलिस कर रही है। एसपी के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी एवं वन अधिकारी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।
जानकारी के अनुसार जिले के इचाक औऱ बरकट्ठा में कई ऐसी पत्थर खदानें है जिनका संचालन अवैध रूप से किया जाता है। कई बार पुलिस ऐसे पत्थर खदानों के खिलाफ कारवाई करती रही है। बावजूद इसके कतिपय लालची अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध खनन कार्य बेरोकटोक चलते रहा है। इस दौरान कोई हादसा होने के बाद पुलिस व संबंधित विभाग कार्रवाई को लेकर रेस हो जाता है।
सूत्रों की माने तो बरकनगांगो गांव में लगातार अवैध रूप से पत्थर खनन कार्य किया जाता रहा है। बिहार से सटा इलाका होने की वजह से इस काम में बिहार के लोग भी लगे हैं। यहाँ बड़ी-बड़ी मशीनों की सहायता से खनन के काम को अंजाम दिया जाता है। बड़ी संख्या में लोग खनन कार्य में लगे रहते हैं। बताया जाता है कि 11 फरवरी को भी अवैध खनन के दौरान ब्लास्टिंग के वक्त यह हादसा हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *