Advertisement

दसवीं के छात्रों को दी गयी विदाई

सचिव व आचार्यों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार(बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में अंगवाली ग्राम स्थित जगदीश सिंह (Jagdish Singh) स्मारक सरस्वती शिशु/विद्यामन्दिर में वर्ग दसम के छात्र-छात्राओं को उनके नीचे वर्ग नवम के विद्यार्थियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। विदाई लेने वाले ये विद्यार्थी चालू सत्र-20-21 में वार्षिक बोर्ड परीक्षा के लिये सेंटअप हुए हैं।
आगन्तुक प्रतिनिधि विद्या भारती धनबाद के सह विभाग प्रमुख विवेक नयन पांडेय, कस्तूरबा संकुल के संकुल संयोजक अमित कुमार सिंह, सचिव देवब्रत जयसवाल, प्राचार्य सजल कुमार माइती आदि ने बोर्ड परीक्षा के लिये तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को उचित सलाह देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर राम कपरदार, बंधन मरांडी, कुसुमलता जयसवाल, स्वेता कुमारी आदि आचार्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *