आपसी समन्वय के साथ गणतंत्र दिवस का करें आयोजन-उपायुक्त
एस.पी.सक्सेना/देवघर(झारखंड)। देवघर जिला उपायुक्त (Deoghar district deputy commissioner) मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन व कोविड नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 12 जनवरी को समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि सीमित संख्या में अतिथियों के साथ गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम के.के.एन. स्टेडियम में आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते दुष्प्रभाव को देखते हुए स्कूली बच्चों द्वारा सुबह में निकाले जानी वाली प्रभात फेरी का आयोजन नही किया जाएगा। साथ हीं गणतंत्र दिवस के दिन मुख्य कार्यक्रम झंडोतोलन एवं पैरेड के दौरान भी सामाजिक दूरी का खास ख्याल रखा जाएगा।
बैठक के दौरान विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि कोरोना जैसी महामारी के इस काल मे लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने एवं उन्हें जागरूक करने हेतु बेहतर कार्य करने वाले डॉक्टर, समाजसेवियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों एवं जिला व समाज के प्रति बेहतर योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ दिए गए सभी कार्यों को ससमय पुर्ण करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल, उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, अपर समाहर्ता चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपर योगेंद्र प्रसाद, प्रभारी सिविल सर्जन डाॅ0 एस के मेहरोत्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी फिलब्यूस बारला, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, प्रभारी पदाधिकारी देवघर विशालदीप खलखो, जिला शिक्षा पदाधिकारी माधुरी कुमारी, नजारत उप-समाहर्ता परमेश्वर मुण्डा, कार्यपालक दंडाधिकारी मीनाक्षी भगत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी देवघर विकास चन्द्र श्रीवास्तव, एलडीएम देवघर आरएन सहाय, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply