ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। अधिवक्ता संघ का एक शिष्टमंडल संघ के अध्यक्ष कुमार अनंत मोहन सिन्हा (Director Kumar Anant mohan sinha) एवं महासचिव वकील प्रसाद महतो के नेतृत्व में 19 जनवरी को बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार से मिला। अधिवक्ता संघ द्वारा लिए गए निर्णय की जानकारी उन्हें दी।
अधिवक्ताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी से निवेदन किया की सामान्य कोर्ट जो 2.30 बजे से किया जा रहा है उसका समय परिवर्तन कर पूर्व के तरह 1:00 बजे से किया जाए। अनुमंडल पदाधिकारी से अधिवक्ताओं ने यह भी निवेदन किया कि अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय से सटा पूर्व में जो गेट आने जाने के लिए बना था, वह अब बंद है। उसके जगह पर एक दूसरी गेट की व्यवस्था की जाए। अनुमंडल पदाधिकारी ने तत्काल आदेश दिया कि 20 जनवरी से सामान्य कार्य 1:00 बजे दिन से ही प्रारंभ होगा। जहां तक गेट खोलने की बात है इस संदर्भ में स्थानीय पदाधिकारियों के विचार विमर्श करने के बाद उस पर निर्णय लिया जाएगा। शिष्टमंडल में संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, उपाध्यक्ष महादेव राम, कामेश्वर मिश्रा, हरिशंकर प्रसाद, सुभाष कटरियार, निरंजन महतो, रबिन्द्रनाथ बोस, कुंदन कुमार, सन्तोष कुमार, आलोक रंजन सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply