Advertisement

पत्रकार के छोटे पुत्र की गला रेतकर हत्या, शव कर्रा थाना क्षेत्र से बरामद

एस.पी.सक्सेना/रांची(झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi,the capital of jharkhand) वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिश्रा (Anil mishra) के छोटे पुत्र की गला रेतकर हत्या कर दिया गया है। शव छाता नदी जंगल में जली हुई अवस्था में मिला है। कर्रा पुलिस ने 7 जनवरी को शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस वारदात में शामिल अपराधियों के धर पकड़ के लिए सघन छापामारी अभियान चला रही है। समाचार प्रेषण तक पुलिस को हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
ज्ञात हो कि वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिश्रा झारखंड के सबसे पुराने समाचार पत्रोंं में शुमार रांची एक्सप्रेस के रांची कार्यालय में कई वर्षों तक काम कर चुके हैं। बीते 5 जनवरी से ही मिश्रा का छोटा पुत्र संकेत लापता था। इस बात की जानकारी पुलिस को पत्रकार मिश्रा ने दी थी। उनके बेटे के बारे में दो दिन तक कोई जानकारी नहीं मिली। दो दिन बाद 7 जनवरी को उसका शव बरामद हुआ। पत्रकार अनिल मिश्रा ने बताया कि पत्रकारिता के लंबे कैरियर में उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। घटना के बाद परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *