फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरीडीह प्रखंड कार्यालय के समक्ष 10 फरवरी को कांग्रेस पार्टी (Kangres Party) के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। नेतृत्व जरीडीह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष, बोकारो जिला महासचिव, अल्पसंख्याक प्रखंड अध्यक्ष आदि कर रहे थे।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में बैठे किसान लगभग तीन माह से आंदोलन कर रहे हैं। परंतु देश के प्रधानमंत्री मोदी किसानों के विरोध के बावजूद किसान विरोधी काला कानून लाकर किसानों को जबरजस्ती थोप रही है। केंद्र सरकार सिर्फ और सिर्फ देश के दो चार उद्योगपति लोगों के दबाव में आकर किसान विरोधी बिल लाकर थोप रही है। जो कत्तई कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। यह बिल केंद्र सरकार को वापस लेना ही होगा। वापस नहीं लेने पर किसानों के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगें। मौके पर जरीडीह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, बोकारो जिला महासचिव सुबोध कुमार मिश्रा, अल्पसंख्याक प्रखंड अध्यक्ष अकबर अंसारी, विधायक के निजी सचिव विनोद कुमार महतो, मनोज ठाकुर, मुरलीधर साव, भोला गुसाईं, हरि नारायण दास, फुलवा देवी, छोटू महतो, विजय मल सिंह, राजू तिवारी, भीम दास, सौदाय चटर्जी, संजय अग्रवाल, गुड्डू अंसारी, उमाशंकर ठाकुर आदि ने सभा को संबोधित किया। सभा के पश्चात एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा जरिडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी उज्जवल कुमार सोरेन एवं अंचल अधिकारी मोनिया लता के द्वारा राष्ट्रपति के नाम एक पत्र सौंपा गया।
![]()












Leave a Reply