Advertisement

मजबूर पिता की गुहार से मुख्यमंत्री का पिघला दिल

एस.पी.सक्सेना/रांची(झारखंड)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक मजबूर पिता की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। रांची के किशोरगंज निवासी प्रियम राज (नवजता के पिता) ने एक सादे पन्ने पर आवेदन लिखकर अपनी 1 माह की बेटी के इलाज के लिए सीएम से मदद की गुहार लगाई थी। जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया और रांची डीसी को सरकारी मदद से बच्ची का इलाज कराने का निर्देश दिया है।                                                              जानकारी के अनुसार किशोरगंज निवासी नवजता के पिता ने सीएम को किए ट्वीट में लिखा था कि अर्थिक संकट के कारण एक पिता अपनी 1 माह की बच्ची का इलाज नहीं करा पा रहा है। बच्ची के इलाज कराने में वह पुरी तरह से असमर्थ हैं। मदद करने की कृपा की जाए। इस ट्वीट में सीएम हेमंत सोरेन के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को भी टैग किया गया है। प्रियम की गुहार ने सीएम सोरेन को अंदर तक पिघलने पर मजबूर कर दिया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *