प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। पिछले 25 वर्षों से चार्ली चैप्लिन द्वितीय के रूप मे दर्शकों को हंसाने वाले हीरो राजन कुमार वैसे तो कई राष्ट्रीय व् अंतरराष्ट्रीय पुरुस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। मगर बीते 14 सितंबर को उत्तराखंड के रामनगर जिला के हद में छोई स्थित कॉर्बेट एलिगेंट रिट्रीट में आयोजित कर्मवीर अवॉर्ड से सम्मानित होना उनके लिए यादगार पल रहा।
उत्तराखंड में चार्ली चैप्लिन द्वितीय का 5352वां और 5353वाँ लाइव शो करने के बाद इस अवॉर्ड को प्राप्त करना हीरो राजन के लिए गर्व का अनुभव था। उत्तराखंड में चार्ली चैप्लिन का पहली बार शो हुआ, जो बहुत सफल रहा। दर्शक बहुत खुश और उत्साहित नजर आए। ज्ञात हो कि, कॉर्बेट एलिगेंट रिट्रीट ऐसा एरिया है, जहां शेर, बाघ, चीता पाए जाते हैं। इस बीच में चार्ली चैप्लिन द्वितीय का शो अपने आप में यूनिक सिद्ध हुआ है।
अपने पैतृक गांव टेटिया बमबर, मुंगेर जमालपुर और अब उत्तराखंड पहुंचे हीरो राजन का उत्तराखण्ड की पारंपरिक शैली में स्वागत किया गया। उन्हें उत्तराखंड की टोपी पहनाई गई, माला पहनकर टीका किया गया। वहाँ के लोक गीत संगीत बजा कर उनका भरपूर स्वागत किया गया जो उनके लिए अविस्मरणीय यात्रा सिद्ध हुई।
मनोरंजन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हीरो राजन को प्रतिष्ठित कर्मवीर पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उनका चयन अवॉर्ड के सम्मानित निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद किया गया, जो इस क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों से प्रभावित थे।
इस पुरस्कार के लिए कई नामांकन प्राप्त हुए थे, लेकिन राजन का काम उनकी नवीनता, नेतृत्व और सकारात्मक प्रभाव के लिए उल्लेखनीय रहा। पुरस्कार विजेता के रूप में उन्हें ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया गया। इस मंच के माध्यम से उन्हें अपनी कहानी साझा करने और दूसरों को प्रेरित करने का अवसर भी मिला।
हीरो राजन कुमार ने इस सम्मान के लिए कर्मवीर सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष को साधुवाद दिया। साथ ही प्रोग्राम के मुख्य अतिथि का भी आभार प्रकट किया। जापान यात्रा पर जाने से पहले यह अवॉर्ड उनके लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने इन तमाम उपलब्धियों के लिए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हैं। अपने कर्मों पर विश्वास रखने वाले हीरो राजन सही मायने में आज के कर्मवीर है। उन्होने अपने कर्म से हमेशा वीरता का परिचय दिया है। कितनी ऐसी घटनाएं हैं, जहां रियल हीरो के रूप में सामने आए और जरूरतमंदो की मदद की है। इस वजह से वे लोकप्रिय और जनता के चहेते हैं।
![]()













Leave a Reply