Advertisement

जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम में सुनी गई 43 पीड़ितों की फरियाद

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सबका सम्मान, जीवन आसान के संकल्प के साथ सारण जिले में आयोजित जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के तहत 24 जुलाई को जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 43 पीड़ितों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

जानकारी के अनुसार जन सुनवाई के दौरान पहुंचे अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित थे। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लिया और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि आम जनों की समस्याओं के सुलभ समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आमजनों को अपनी शिकायतों के निपटारे के लिए भटकना न पड़े।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *