Advertisement

विद्युत आघात से +2 शिक्षक भृगु राम कुंभकार का निधन, शिक्षा जगत में शोक

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में भूषण +2 उच्च विद्यालय नावाडीह में कार्यरत वर्ष 2023 बैच के जीव विज्ञान एवं रसायनशास्त्र विषय के सहायक शिक्षक (स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक) भृगु राम कुंभकार का 24 जुलाई को मकोली स्थित उनके आवास पर विद्युत आघात लगने से निधन हो गया।

ज्ञात हो कि, दिवंगत कुंभकार अपनी प्रतिभा, शालीनता, कुशाग्र बुद्धि और सौम्य स्वभाव के लिए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच अत्यंत सम्मानित थे। उनके असामयिक निधन से बोकारो सहित पूरे झारखंड के शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुःखद घटना पर झारखंड +2 शिक्षक संघ बोकारो के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, सचिव डॉ अवनीश कुमार झा, संरक्षक डॉ अजय कुमार पाठक, प्रांतीय गुणात्मक शिक्षा समिति सदस्य धनंजय कुमार, वरीय शिक्षक राजेश यादव सहित संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संघ ने दिवंगत शिक्षक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *