Advertisement

राज्य स्तरीय ऑनलाइन विज्ञान प्रतियोगिताओं में बोकारो व रांची का दबदबा

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। झारखंड (Jharkhand) राज्य स्तरीय ऑनलाइन विज्ञान प्रतियोगिता (Online science compitition) में बोकारो एवं रांची का दबदबा कायम रहा।
हेल्पिंग हैंड राइजिंग स्टार व बायोटेक साइंस क्लब एमसीआर (क्लब ऑफ विज्ञान प्रसार डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ) के बैनर तले आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय ऑनलाइन विज्ञान प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम प्रिया कुमारी (रांची), द्वितीय गंगा श्रीवास्तव (बोकारो), तृतीय निहार श्रीवास्तव (चंडीगढ़), निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम रिचा अरमान (रांची) द्वितीय प्राची सिन्हा (बोकारो), तृतीय प्राची सुमन (बिहार)। शॉर्ट चलचित्र प्रतियोगिता में गोमियां(बोकारो) के देव राज देव व नीलेश नाथ तिवारी (रांची) ने बेस्ट चलचित्र डायरेक्टर का खिताब हासिल किया। हेल्पिंग हैंड राइजिंग स्टार के समन्वयक ने जीते हुए प्रतिभागियों को बधाई देते हुए बताया कि सम्मान देने के लिए प्रमाण पत्र एवं मेडल जीते हुए प्रतिभागियों को डाक के माध्यम से उनके घर में ही सम्मानित किया जाएगा। बायोटेक साइंस क्लब एमसीआर के समन्वयक डॉक्टर पिंकी राज साहू ने बताया कि विज्ञान क्लब के माध्यम से विज्ञान से संबंधित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *