Advertisement

जैनामोड़ में समाजसेवी के पिता के पुण्यतिथि मे सम्मलित हुए बेरमो विधायक

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। जैनामोड़ में समाजसेवी सुबोध मिश्रा (Social worker Subodh mishra) व बासुदेव मिश्रा के पिताजी स्व:ईश्वर चंद्र मिश्रा के 27 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 20 जनवरी को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह सम्मलित हुए।
इस अवसर पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही असहाय लोगो के बीच शॉल का वितरण किया। वही उनके पुत्र बासुदेव मिश्रा ने कहा कि मै आज जो कुछ भी हूँ मेरे पिता के संस्कार है। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, रोहित लाल सिंह, सुभाष चंद्र महतो आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ हीं कहा कि सभी को अपने माता पिता का सम्मान करना चाहिए। मौके पर मुख्य रूप से फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ चुन्नु सिंह, प्रमोद सिंह, कांग्रेस नेता राजू तिवारी, सनत मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *