Advertisement

पिछरी में स्व टेकलाल महतो की जयंती मनाये जाने को ले हुई मंत्रणा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार(बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में पिछरी में 13 फरवरी को झारखंड अलग राज्य के लिए हुए आंदोलन में महती भूमिका निभाने वाले गिरिडीह के पूर्व सांसद स्वर्गीय टेकलाल महतो (Tekalal Mahato) की 76वीं जयंती समारोह आगामी 15 फरवरी को मनाये जाने को लेकर मंत्रणा की गयी।
स्व टेकलाल महतो स्मारक समिति पिछरी द्वारा आयोजित मंत्रणा बैठक में झामुमो के केन्द्रीय सदस्य बनबीर मिश्रा, पेटरवार दस पंचायत के प्रभारी अध्यक्ष दिलीप कुमार मुर्मू, सचिव ललन सोनी, आंदोलनकारी नेता मंगल हांसदा,पिछरी उत्तरी पंचायत सचिव जयप्रकाश महतो, अजय महतो, अभिषेक महतो, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *