Advertisement

विहंगम योग संत समाज द्वारा गुरु गोष्टी का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। विहंगम योग संत समाज अंगवाली शाखा के उपदेष्टा पंचानन साव द्वारा गुरुभाई कमल नायक की अगुवाई में स्थानीय नहर चौक स्थित आवासीय आश्रम में गुरु-गोष्टी का आयोजन सादगी से किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम सदगुरु सदाफल देवजी महराज सहित निवर्तमान गुरु को पुष्प अर्पित एवं वर्तमान गुरुओं की वंदना आरती के साथ की गई। साथ ही ‘अ’ अंकित स्वेत ध्वजारोहन किया गया।

गोष्ठी में उपदेष्टा पंचानन साव ने गुरु की महिमा का बखान करते हुये गुरु व शिष्य के बीच कैसा संबंध होनी चाहिए, गुरु के प्रति समर्पण की भावना कैसी हो, इसपर विशेष प्रकाश डाला।

कमल नायक एवं उनकी धर्मपत्नी ने आयोजन की व्यवस्था संभाला। मौके पर गुरूभाई नरेश मिश्रा, खिरोधर गोप, गंगा साव, गोपाल दत्त, छोटन नायक, महानंद साव सहित कई महिला शिष्या भी गुरुगोष्ठी में शामिल थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *