Advertisement

दो माह बाद लौटा लापता किशोर, परिजनों में हर्ष

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में बनासो पंचायत के नावाटांड निवासी सुरज कुमार सिंह लापता होने के करीब दो माह सहकुशल घर लौट आया। युवक के घर लौटने पर परिजनों में खुशी का माहौल है।

बताया जाता है कि सूरज बीते 22 अक्टूबर को काम कि तलाश में कर्नाटक गया था। वहां काम नही मिलने पर वह घर लौटने लगा। इसी बिच वह ट्रेन से लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल रहा था।

इस संबंध में थाने में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया गया था। इस बीच किशोर भटक कर मुंबई पहुंच गया। मुंबई में एक परिचित ने उसकी पहचान कर अपने साथ रखा और घर वालों को सूचना दी।

सूचना पर समाजसेवी सुरेश राम एवं उनकी पत्नी मंजू देवी मुंबई पहुंच कर किशोर को सकुशल अपने साथ घर ले आया। इस खुशी के मौके पर परिजनों के बीच मिठाई बांटी गई।

मौके पर सुरेश राम, मंजू देवी, पिंकी देवी, द्वारका करमाली, सीता देवी, मीना देवी, सोनू करमाली, विजय सिंह, दर्बानी देवी समेत कई गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *