प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड राज्य (Jharkhand State) स्थापना दिवस सह भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर 15 नवंबर को बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं कार्यपालक दंडाधिकारी छबिबाला बारला ने बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट स्थित भगवान बिरसा मुंडा के आदम कद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यापर्ण किया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अनुमंडलवासियों को शुभकामनाएं दी।
साथ हीं बताया कि राज्य सरकार द्वारा बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे झारखंड में आपके अधिकार- आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की शुरूआत की जायेगी।

इसके माध्यम से अनुमंडल वासियों को सरकार (Government) की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही साथ योग्य लाभुकों को सरकारी योजनाओं से आच्छादित भी किया जाएगा।
यह कार्यक्रम 16 नवंबर से 28 दिसंबर तक अनुमंडल के सभी पंचायतों में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर तेनुघाट पंचायत प्रधान रेखा सिन्हा, गीता सिन्हा, हरि शंकर प्रसाद, सुभाष कटरियार, मुकेश कुमार, नारायण वर्मा, नियाज अहमद सहित अनुमंडल के कर्मचारी एवं सैकड़ो ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply