Advertisement

पुष्प चक्र और कांग्रेसी झंडे से पार्टी ने राकोमसं नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि

पंचतत्व में विलीन अरविंद को पुत्र ने दी अग्नि

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल कथारा कोलियरी कर्मी सह राकोमसं के शाखा उपाध्यक्ष अरविंद सिंह के निधन के दूसरे दिन 14 नवंबर को पुष्प चक्र और कांग्रेसी झंडे से पार्टी ने राकोमसं नेता स्व अरविंद सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर पंचतत्व में विलीन अरविंद को उनके पुत्र ने मुखग्नि दी।

मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि कर्मठ और जुझारू साथी के निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है।

राकोमसं कथारा कोलियरी उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के असामयिक निधन पर सिंह अपनी प्रतिक्रिया वयक्त करते हुए कहा कि दिवंगत सिंह सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ संगठन के लिए प्रेरणा के स्रोत थे। बेबाक टिप्पणी उनके दिनचर्या में शुमार था। सब कुछ सामने प्रकट होने का स्वभाव के साथ जिंदगी जीने का शौक रहा।

मुंह पर कुछ और पीछे कुछ कभी भी जीवन में उतारने का प्रयास नहीं किया। सिंह ने कहा कि मैंने अपना एक दोस्त परिवार का सदस्य व् संगठन का मजबूत साथी को खोया है। लगातार दो दो घटनाक्रम से हिम्मत जवाब दे रहा है। जीवन में अकल्पनीय घटना से काफी विचलित हूँ।

संघ के सीसीएल रीजनल उपाध्यक्ष अंजनी त्रिपाठी ने कहा कि बहादुर साथी का निधन असमय होना बहुत बड़ी क्षति है। इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। सुबोध सिंह पवार, एपी सिंह, मोहम्मद जानी ने कहा कि अरविंद सिंह का निधन परिवार के लिए जितनी बड़ी क्षति है, उतना ही बड़ा क्षति पार्टी का भी है।

इस अवसर पर स्व सिंह के आईबीएम कॉलोनी स्थित आवास पर दिन भर लगा रहा शोक संवेदनाओं का तांता। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से प्रबंधक आर के सिंह, बोकारो जिला कांग्रेस के महासचिव मजदूर नेता बरुण कुमार सिंह, केदार सिंह, एपी सिंह, सुनील सिंह, आशीष चक्रवर्ती, सूर्यकांत त्रिपाठी,इस्लाम अंसारी, अकलियत कोंफ्रेंस के बोकारो जिलाध्यक्ष मोहम्मद शमीम, उपाध्यक्ष मोहम्मद नसीम, मजदूर नेता गणेश गोप, संजय गिरी,आदि।

समाजसेवी राजेश जयसवाल, विनय सिंह, मोहम्मद इब्राहिम, संतन सिंह, पत्रकार विजय कुमार सिंह,नवीन कुमार सिन्हा, पवन कुमार, युवा कांग्रेस के विजय कुमार यादव, उपेंद्र चौहान, मुकेश कुमार, शशि कुमार, आरसीएमएस के रंजय कुमार सिंह, बलराम गोप, कमल कांत सिंह, तुलसी निषाद सहित स्व सिंह के अनन्य मित्र राजकुमार पांडेय, सुनिल सिंह के अलावा सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *