फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बे-मौसम बारिश से खासकर किसानों की बेहद परेशानी बढ़ गयी है। आसमान में बादलों के घिरने से और तेज बारिश के पानी की बूंदाबांदी से फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है।
ज्ञात हो कि बीते 13 नवंबर की सुबह से ही बोकारो जिला में लगातार बारिश हो रही है। खेतों में खड़ी फसल को अधिक नुकसान पहुंच रहा है।
इसे लेकर 14 नवंबर को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के दिशा निर्देश पर भाजपा किसान मोर्चा (BJP Kishan Morcha) प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरीडीह प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों के बीच जाकर उनके नुकसान हुए फसल का जायजा लिया एवं खराब हुए फसल का मुआवजा देने की मांग राज्य सरकार से की।
उन्होंने कहा की लगातार बै-मौसम बारिश के कारण किसानों की हालत खराब हो गई है। क्षेत्र के किसानों की हालत बहुत ही निराशाजनक है। पूरे क्षेत्र में धान की फसलो को नुकसान हुआ है।
मौके पर जरीडीह किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अरविंद ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी सतीश राय, प्रखंड महामंत्री बैजनाथ नायक, प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील सिंह, गोपाल नायक, मनोज महतो, रामप्रवेश महतो आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply