मुश्ताक खान/मुंबई। देश के विभिन्न राज्यों से कुशवाहा, मौर्य, माली और सैनी समाज के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक नवी मुंबई के नेरूल स्थित मुंबई अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा (Mumbai President Prashant Kumar Sinha) के निवासीय कार्यालय में हुई।
इस बैठक में समाज के लोगों को एक मंच पर लाने व सरकारी सुविधाओं से वंचित लोगों को उनके अधिकार दिलाने पर विशेष चर्चा की गई। इसके अलावा अन्य कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मिली जानकारी के अनुसार कुशवाहा मौर्य माली सैनी प्रगतिशील फाउंडेशन मुंबई के अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा के आवासीय कार्यालय पर हुई इस बैठक में कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो, श्रीमति अलका सैनी, लोकमन कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, प्रवीण सिंह कुशवाहा आदि ने विशेष रूप से हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो के झारखंड बोकारो (Jharkhand Bokaro) से मुंबई आगमन पर फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत सिन्हा ने स्वागत किया। इसके बाद राकेश महतो ने अपने संबोधन में समाज को संगठित रहने, शिक्षा रोजगार सामाजिक राजनैतिक क्षेत्र में विकास पर विशेष कार्य करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा की शिक्षा ही समाज को प्रगति पथ पर ले जा सकती है। महतो ने सदस्यता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन (Organization) को मजबूत बनाने के लिए सदस्यों का आंकड़ा बड़ा होना चाहिए। कोरोना महामारी के दौरान इस संगठन के कार्यो की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी।
इस मौके पर फाउंडेशन (Foundation) के अध्यक्ष के अलावा डॉ. कुमार राजीव (कोषाध्यक्ष), सच्चिदानंद सिन्हा (सचिव), सुनील दत्त (सहायक सचिव), सूर्य प्रकाश, अभिषेक कुमार, लालमोहन सिंह, रामप्रवेश सिंह, आमितोष कुमार, सतेंद्र कुमार, गोपाल कुमार, राजीव कुमार, रमाशंकर मौर्य, रामबली सिंह के अलावा बड़ी संख्या में फाउंडेशन के सदस्य उपास्थित थे।
![]()












Leave a Reply