एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी अक्षय नवमी अथवा इसे आंवला नवमी कहा जाता है। इस अवसर पर 13 नवंबर को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में करगली बाजार स्थित छोटा शिव मंदिर में दर्जनों महिलाओं ने भक्तिभाव से आंवला पेड़ के समीप बैठकर पूजा अर्चना की और दानपुण्य कर आशीर्वाद ली।
यहां झब्बू सिंह महिला कॉलेज की दर्शनशास्त्र के प्राचार्या उषा सिंह व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह को पुजारी नर्मदेश्वर शास्त्री ने पूजा कराया। इस अवसर पर पुजारी शास्त्री ने कहा कि अक्षय नवमी के दिन को सत्य युगादि के रुप मे माना जाता है।
इस दिन कोई भी धर्मार्थ या भक्तिपूर्ण कार्य करने पर फल कभी निष्फल नही होता। उन्होंने कहा कि इसी दिन से द्वापर युग का प्रारंभ हुआ था। इसी दिन भगवान विष्णु ने कुष्माण्डक दैत्य को मारा था। भगवान श्रीकृष्ण ने भी इसी दिन कंस का वध करने से पहले तीन वनों की परिक्रमा की थी। इसलिए अक्षय नवमी का हिन्दू शास्त्रों में खास महत्व है।
![]()












Leave a Reply