Advertisement

कर्मी के निधन पर शोक सभा का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। जिला समाहरणालय स्थित पहले माले पर बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी (Bokaro district Deputy Commissioner Kuldeep Choudhary) के नेतृत्व में 13 नवंबर को शोक सभा का आयोजन किया गया। इसके तहत दो मिनट का मौन रखकर सभी पदाधिकारियों व कर्मियों ने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

उल्लेखनीय हो कि, बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड कार्यालय में कार्यरत जनसेवक स्व. मुकेश कुमार सिन्हा का 13 नवंबर को आकस्मिक निधन हो गया। इस घटना से सभी कर्मी व अधिकारी स्तब्ध हैं। शोक सभा में उपायुक्त के अलावा अपर समाहर्ता सादात अनवर समेत अन्य पदाधिकारी/ सभी विभागों के कर्मी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *