संगठन समाज व परिवार के लिए अपूरणीय क्षति-अजय
प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल (CCL) कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी में लिपिक के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार सिंह का 13 नवंबर की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। 52 वर्षीय अरविंद कुमार सिंह कथारा कोलियरी में वर्ष 1990 में योगदान दिए थे।
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कथारा शाखा उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह का कर्मठ व जुझारू छवि के कारण लोगों के बीच गहरी पैठ थी। हंसमुख स्वभाव तथा समाज के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले व्यक्तित्व का निधन समाज व परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
सिंह का निधन हृदय गति रुक जाने से हो गया। उनके आकस्मिक निधन की सूचना पाकर क्षेत्रीय अस्पताल कथारा में सैकड़ों की संख्या में कामगार, मित्र, अधिकारी व श्रमिक संगठन से जुड़े लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
शोक प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से श्रमिक संगठन राकोमसं के सीसीएल सचिव एवं कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सुबोध सिंह पवार, अंजनी त्रिपाठी, बालेश्वर गोप, आशीष चक्रवर्ती, इस्लाम अंसारी, गणेश गोप, मोहम्मद जानी, एम एन सिंह, कामगार राकेश कुमार, देवाशीष आस, सूर्यकांत त्रिपाठी, जगन्नाथ प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, रंजय कुमार सिंह, आरबी डे, कमल कांत सिंह, आदि।
मोहम्मद अंसारी, सीएस प्रसाद, अमनदीप सिंह, बिंदु चंद हेंब्रम, सीसीएल अधिकारी प्रबंधक आरके सिंह, अजीत कुमार सिंह, अनीश कुमार, कार्मिक प्रबंधक सुभाष चंद्र पासवान, पीओ के वरीय सहायक आर एस मिश्रा, संजीत कुमार सिन्हा सहित अन्य शामिल थे।
सिंह अपने पीछे पत्नी तथा पुत्र व मां को छोड़ गए हैं। सिंह के निधन पर शोक वयक्त करते हुए श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन समाज व परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है।
![]()












Leave a Reply