Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया पेट्रोल पंप का उद्घघाटन

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी गिरिडीह जिले (Giridih district) से रांची जाने के क्रम में 12 नवंबर को बोकारो जिला के हद में खुंटरी  स्थित पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया। वहीं फोरलेन चौक पर स्थित किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव अर्जुन सिंह के कार्यालय में -51 किलो माला से पूर्व सीएम (CM) का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष भरत यादव, प्रदेश सचिव अर्जुन सिंह, जरीडीह प्रख़ंड किसान मोर्चा अध्यक्ष अरबिन्द ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, जरीडीह भाजपा प्रख़ंड अध्यक्ष बलराम रवानी की अगुवाई में भाजपा विधायक दल के नेता सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया गया।

यहां पूर्व सीएम मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भगवान बिरसा को सम्मानित करने का काम किया गया है। उनके जन्म जयंती पर राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस मान्यता दिया गया है, जो जनजाति समुदाय के लिए बहुत ही गर्व की बात है। भाजपा ही आदिवासी जनजाति को हमेशा से सम्मानित करने का काम किया है।

मौके पर बोकारो विधायक व् झारखंड विधानसभा में मुख्य सचेतक  बिरंची नारायण, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, जिला महामंत्री जयदेव राय, जिला मंत्री जय नारायण मरांडी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल सोलन, बलराम रबानी, गोविंद टूडू, अनिल मुर्मू,आदि।

मनोज ठाकुर, फुलचंद किस्कू, रीत बरन सोरेन, अरविंद ठाकुर, विक्रम गोस्वामी, शेखर सिंह, रामकिंकर पांडेय, जितेंद्र नारायण मुर्मू, दुर्गा टूडू, विक्की लोहरा, सतीश राय, दयानंद मिश्रा, केदार महतो, अविनाश सिंह, विकास गुप्ता, संजय सिंह, धर्मेंद्र महथा, राजेश सिंह, सुनील सिंह, कमल धीराज, पिंटू महतो, राजकुमार जयसवाल, गोपी कुमार, टिंकू सिंह, विकास कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *