Advertisement

ऐपवा ने की कंगना रनौत पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में साड़म में ऐपवा बोकारो जिला कमिटी (Bokaro district committee) की जिला अध्यक्षा शोभा देवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अभिनेत्री कंगना रनौत पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

ऐपवा नेत्री ने कहा कि कंगना रनौत के भारत में आजादी भीख में मिलने संबंधी बयान देने के लिए देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री अपनी सूरत में इतना मशगूल हो चुकी है कि उसको 1947 एवं 2014 में कोई अंतर दिखाई नहीं दे रहा है।

वर्ष 2014 से महंगाई, बेरोजगारी एवं देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। आये दिन देश में महिलाएं हिंसक शोषण का शिकार हो रही है। इस बात पर ध्यान देने के लिए उसके मुंह पर दही जमी हुई है।

महिला नेत्री ने कहा कि देश की आजादी के लिए हजारों लाखों लोग भगत सिंह, अशफाक उल्ला खान, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपनी कुर्बानी दी और अपने लहू से देश को सिंचा, उन महापुरुषों को अपमानित किया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ऐपवा जिला कमेटी मांग करती है कि पूरे देश की महिलाएं सड़क पर उतरकर आंदोलन तेज करें, ताकि भविष्य में कोई देशद्रोह का बयान न दे। मौके पर तारा देवी, सोलिता देवी, सरिता देवी, गीता देवी, मालती देवी, राखी देवी, कलावती देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *