ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur of Jharkhand) में लोक आस्था का महापर्व छठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छठ वर्तियो के द्वारा पुरी आस्था और श्रद्धा पूर्वक भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया।
मालूम हो कि चार दिन तक चलने वाले पर्व में चारों दिन नहाय खाय, खड़ना, संध्या अर्घ्य के बाद सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य दिया गया। जमशेदपुर के स्वर्णरेखा घाट पर श्रद्धालुओ ने अर्घ्य दिया।

छठ महापर्व के शुभ अवसर पर छठ घाट पर सूर्य भगवान को चढ़ाने के लिए गाय का दूध वितरण किया गया एवं पूजन सामग्री जैसे गाय का दूध, कपूर, दिया, रुई, धूप, अगरबत्ती, रोली, सिंदूर, माचिस,आदि।
आम का लकड़ी, पान का पत्ता, फूल इत्यादि का स्टॉल लगाकर निःशुल्क वितरण किया गया। इससे पूर्व छठ घाट की साफ सफाई कराया गया, जिससे छठ वर्ती और श्रद्धालुओं को छठ घाट पर जाने में परेशानी नहीं हुई।
![]()












Leave a Reply