Advertisement

वैक्सिनेशन लक्ष्य 900 का, तीन शिविरों में मात्र 280 को लगा वेक्सिन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार द्वारा 11 नवंबर को अंगवाली उत्तरी पंचायत में लगाए गये तीन वैक्सिनेशन केंद्रों में 900 वे वैक्सिनेशन का लक्ष्य रखा गया। इसके लिये वेक्सिन बॉयल लाया भी गया, लेकिन तीनों केंद्रों में मात्र 280 लोगों को ही प्रथम व दूसरा खुराक लगाये गये।

जानकारी के अनुसार अंगवाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 100, राजकीय मध्य विद्यालय में 100 व मध्य विद्यालय कन्या में मात्र 80 लोगों को वेक्सिन लगा।

इसे लोगों की लापरवाही कहें या छठव्रत के अवसर, लेकिन 620 वेक्सिन सीएचसी पेटरवार वापस भेजना पड़ा। बता दें कि वेवेक्सिनेशन की पूर्व सूचना में यह स्पष्ट निर्देश था कि आज के बाद प्रथम खुराक का वेक्सिन किसी को नही लगेगा।

स्वास्थ्य टीम में एएनएम प्रतिभा कुमारी (ANM Pratibha Kumar), इंदु कुमारी, सविता भेगराज, गुलाब चंद भोक्ता, सहिया उषा देवी, सुमित्रा, जबकि पंचायत की ओर से गौरीनाथ कपरदार, अजीत रविदास, सुरेश रविदास, एचएम राधेकृष्ण रजवार, शिवचरण कपरदार, तारकेश्वर कपरदार, पवन कुमार मिश्रा, रियाज अहमद, आले नबी अंसारी, एनायत हुसैन, जुगल रजवार आदि ने शिविर में सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *