Advertisement

तापस अरुण क्लब के सौजन्य से गरीबों और असहायो बीच खिचड़ी भोग

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली गेट स्थित तापस अरुण क्लब के सौजन्य से छठ महापर्व के समापन पर सैकड़ों गरीबों और जरूरतमंदो को महाप्रसाद खिचड़ी भोग दिया गया।

क्लब (Club) के संयोजक राजू सिंह ने 11 नवंबर को बताया कि तापस अरुण क्लब मानवता की सेवा में जुटा है। उन्होंने बताया कि संस्था की इस नेक पहल को आमलोगों का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है।

इस कार्य को सफल बनाने में टिंकू तिवारी, जयप्रकाश दुबे, मनोज सिंह, डॉ शशिकांत सिंह, शैलेश तिवारी, पिंटू सिंह, भूषण सिंह, शैलेश साह, साधन सेनगुप्ता, अभय कुमार सिंह, तापस सेनगुप्ता, एचपी चक्रवर्ती, पीके गुप्ता, सुनील कुमार सिन्हा, देवेंद्र ठाकुर, नेहाल महतो, वीर सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *