Advertisement

भाजपा नेता ने छठ व्रतियों के बीच बांटे पूजन सामग्री

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। प्रति वर्ष की भांति इस साल भी हिंदू आस्था का प्रतीक छठ महापर्व के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार गुप्ता ने छठ व्रतियों के बीच बोकारो शहर के दूंदीबाग बाजार झोपड़ी में जाकर छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया।

पूजन सामग्री यथा सूप, नारियल, अगरबत्ती, सिंदूर, कपूर आदि का वितरण करते हुए भाजपा नेता गुप्ता ने कहा कि लगातार 15 वर्षों से छठ महापर्व के अवसर पर वे सेवा देते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस महापर्व में सेवा देने का मौका मिलता है।

उन्होंने छठ व्रतियों को चरण स्पर्श करते हुए नगर वासियों, दोस्तों, साथियों, माताओं, बहनों का आभार वयक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के बोकारो जिला सह मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार गुप्ता के अलावा अजय कुमार सिंह, दशरथ यादव, विनोद लाल शाह, अनिल कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *