समस्तीपुर शहर के कई जगहों पर छठ पर्व में भी लगा है कुड़े का अंबार
एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। सरकारी तंत्र इतना सड़ गया है कि मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी का आदेश भी समस्तीपुर में हो रहा है बेअसर। छठ पर्व को लेकर तालाब, पोखर, शहर से कुड़ा उठाव, सफाई का निर्देश मिला था।
इस आलोक में अधिकारियों एवं सर्वदलीय बैठक की गई। रहिवासियों से राय लेकर इसे लागू करने का आदेश भी अधिकारियों को दिया गया। विभिन्न अखबारों में खबरें भी छपी। आवंटन भी मिला, लेकिन धरातल पर कार्य शून्य।
समस्तीपुर जिला के हद में तमाम प्रखंड क्षेत्रों के तालाब, पोखरे की सफाई, छिड़काव आदि तो छोड़िये। जिला मुख्यालय में कुड़े का अंबार लोगों का मुंह चिढ़ा रही है। शहर के गायत्री कंप्लेक्स समेत अन्य कई जगहों पर कुड़े का अंबार लगा है।
कुड़े से निकल रहे बदबू से राहगीर नाक- मुंह ढककर गुजरने को मजबूर हैं। और तो और मुख्य सड़क पर फैले इसी कुड़े पर होकर छठ व्रती बीआरबी कॉलेज स्थित छठ घाट का रूख करेंगे।
इसे लेकर भाकपा माले समस्तीपुर जिला स्थाई समिति सदस्य कॉमरेड सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, मो. सगीर, मनोज शर्मा, ऐपवा नेत्री बंदना सिंह, मनोज सिंह ने जिलाधिकारी से यथाशीघ्र संज्ञान लेकर शहर से कुड़े का उठाव, शहर की सफाई समेत जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में स्थित तालाब, आदि।
पोखरे की सफाई, छिड़काव करने, घाट पर मजिस्ट्रेट, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम तैनात करने की मांग की है। माले नेताओं ने शांति एवं सौहार्दपूर्ण छठ संपन्न कराने में जिले के तमाम सामाजिक, राजनीतिक संगठन, दल से सक्रिय योगदान देने की अपील की है।
![]()












Leave a Reply