Advertisement

शिक्षक और सहिया को दिया जाएगा कानूनी जानकारी-साहु

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ एक कार्यक्रम है, जिसमें बेरमो अनुमंडल के शिक्षक, सहिया लोगों को पेन इंडिया कार्यक्रम (Pen India Program) के तहत 9 नवंबर को कानूनी जानकारी तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में दी जाएगी।

उक्त जानकारी 8 नवंबर को बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने दी।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रीति कुमारी, शारदा देवी के द्वारा महिलाओं पर होने वाले घरेलू हिंसा, महिलाओं के स्वास्थ्य के आधिकार, महिला पर होने वाले अत्याचार सहित कई अन्य कानूनी जानकारी दी जाएगी। साहु ने बताया कि आजादी के 75वे वर्ष में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *