Advertisement

समाज के लोग एकजुट होकर कार्यक्रम करें-विधायक

शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी-कुमार जय मंगल

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली बाजार स्थित चित्रगुप्त महापरिवार समिति के पूजा पंडाल में विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा दर्शन कर माथा टेका व क्षेत्र में सुख,शांति और समृद्धि की कामना किया।

इस अवसर पर विधायक (MLA) सिंह ने कहा कि शिक्षा और संस्कार के बल पर ही समाज को आगे बढ़ाया सकता है। समाज के लोग अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दें। विधायक ने समाज को एकजुट रहने की बात कही।यहां समाज के मेधावी बच्चों को विधायक ने गले में मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनका हौसला को बढ़ाया।

साथ हीं कहा कि समाज के प्रतिभावान बच्चों को इस प्रकार के कार्यक्रम से प्रेरणा मिलती है। पढ़ाई के साथ विनम्रता एवं ईमानदारी जरूरी है। समाज के लोग एकजुट होकर कार्यक्रम करें।

मौके पर यहां सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ शकुंतला कुमार और संचालन संजय कुमार सिन्हा ने किया।

मौके पर श्यामल कुमार सरकार, आर उनेश, उत्तम सिंह, अरुण सिंह, समिति के लव कुमार, संजय कुमार, एचएम प्रसाद, मनोज कुमार सिन्हा, शंकर दयाल सिन्हा, शशांक शेखर, नवनीत सिन्हा, रुद्रा सिन्हा, संतोष श्रीवास्तव, सुभाष सिन्हा, प्रकाश सिन्हा, सूरज कुमार, राज सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *