Advertisement

विधायक ने गरीब जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। गोमिया प्रखंड (Gomian block) के सिधवारा में स्थानीय विधायक ने 7 नवंबर को बिरहोर जनजाति के जरूरतमंद पुरूष एवं महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे। क्रमवार सभी ने कंबल का वितरण किया।

मौके पर अपने संबोधन में विधायक (MLA) ने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी को सुरक्षित रहना आवश्यक है। विधायक ने उपस्थित रहिवासियों के साथ संवाद किया। उनकी समस्याओं एवं शिकायतों से रूबरू हुए।

साथ हीं स्थानीय अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ठंड को देखते हुए प्रशासन द्वारा कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है। आगे इसमें और तेजी लाई जायेगी।

मौके पर उपस्थित गोमियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी कपील कुमार ने रहिवासियों को ठंड से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा, इसलिए सभी अपना ध्यान जरुर रखें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *