एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी (Bokaro District Deputy Commissioner Kuldeep Choudhary) के निर्देश पर आस्था के महापर्व छठ को लेकर 7 नवंबर को चंद्रपुरा, चंदनकियारी समेत अन्य प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी ने अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान घाट की सफाई, रोशनी के अलावा सुरक्षा पर चर्चा की गई।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रत्येक घाट की सफाई के लिए एक कमेटी गठित की गई है। जिसमें स्थानीय रहिवासियों के साथ सरकारी कर्मी शामिल है। उन्हें विशेष रूप से इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आने वाले दिनों में छठ पूजा पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। स्थानीय मजदूरों के अलावा जरूरत के अनुसार दूसरे प्रखंड से भी मजदूर लगाए जाएंगे। जिसमें सभी छठ घाटों की सफाई कराई जाएगी। कहा गया कि प्रखंड प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।
आम लोगों से अपील करते हुए कहा गया कि वह अपने घर के कूड़ा को कूड़ेदान व चिन्हित स्थानों में ही डालें, ताकि कर्मचारियों को सफाई करने में परेशानी नहीं हो।
उल्लेखनीय है कि, बीते दिनों उपायुक्त चौधरी ने सभी बीडीओ, सीओ एवं नगर परिषद फुसरो/नगर निगम चास के कार्यपालक पदाधिकारियों को छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।
![]()












Leave a Reply