Advertisement

दीपोत्सव दीपावली का त्योहार सोल्लास संपन्न

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। दीपोत्सव दीपावली का त्योहार पुरे देश में सोल्लास मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने अपने-अपने घरों में देवी लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी।

इस अवसर पर गिरिडीह जिला (Giridih District) के हद में बगोदर प्रखंड सहित सीमांकन पर हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होवार समेत विभिन्न गाँवो में बीते 4 नवंबर की संध्या दीपो का महापर्व को लेकर जगमगाया दीपोत्सव दीपावली का त्योहार।

गाँव की महिलाएं व युवतियों ने मिट्टी के दिये जलाकर अंधकार पर प्रकाश फैलाने का संदेश दिया। साथ ही क्षेत्र के स्कूल, मंदिर, घर तथा दफ्तरो पर लाईट रंग गुलाल से रंगोली सजाई। गांव के विभिन्न छोटे बड़े लोगों ने दीपावली मुबारकबाद देकर पटाखे जलाकर जश्न मनाया।

सभी अपने अपने घर दफ्तरो पर मिट्टी के दिये जलाएं, जिससे जगमागाते दीयों से पुरा गाँव प्रकाशमय दिखने लगा। साथ ही दिपावली के अवसर पर विधिवत अपने अपने दुकानों पर व्यवसियों ने धन की देवी लक्ष्मी की पुजा अर्चना किया।माता लक्ष्मी श्रीगणेश श्री कुबेर जी महाराज सभी के जीवन में धन लक्ष्मी यस की प्राप्ति व खुशिया दे इसकी कामना की।

ज्ञात हो कि दीपावली की रात्री में गांव के बुजुर्गो द्वारा ढोलक, नगाड़े व् मांदर की थाप पर सांस्कृतिक गीत संगीत से घर घर जगाया जाता है। दीपावली और सोहराय पर्व को लेकर जगरना मांगे जाते है।

गांव के बुजुर्गो द्वारा बताया जाता है कि दीपावली भारत का सबसे बड़ा त्योहार है। यह पर्व प्रभु श्रीराम के वनबास के पश्चात अयोध्या लौटने पर पुरे अयोध्यावासी दिये पटाखे जलाए थे। इसी उपलक्ष्य में दीये जलाकर दीपावली का त्योहार मनाया जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *