Advertisement

सोनपुर मेला में फोर्ड हॉस्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

उत्कर्ष पहल के तहत मरीजों के लिए फर्स्ट एड और दवाइयों की व्यवस्था

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर में आने वाले मेलार्थियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और चिकित्सा सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फोर्ड हॉस्पिटल्स एंड इंस्टीट्यूशंस पटना की ओर से 27 नवंबर को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

उत्कर्ष-एक पहल के तहत सोनपुर मेला परिसर में अस्पताल की ओर से स्टॉल लगाया गया। यहां डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों की टीम मौजूद रही। स्टॉल पर मरीजों के लिए प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और जरूरी दवाइयों की व्यवस्था की गई है, ताकि मेले में किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर जरूरतमंदो को तत्काल सहायता मिल सके।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के उपाध्यक्ष दीपक कुमार स्टॉल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अस्पताल की ओर से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। इस दौरान अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ संजीव कुमार ने अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं और विभिन्न विभागों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बताया जाता है कि स्टॉल के माध्यम से मरीजों को अस्पताल की विभिन्न शाखाओं में उपलब्ध कार्डियोलॉजी, जनरल सर्जरी, पल्मोनोलॉजी, स्पाइन, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, पीडियाट्रिक्स और स्त्री रोग समेत विभिन्न विभागों की सेवाओं की जानकारी भी दी जा रही है। अस्पताल के निदेशक एवं वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ बी.बी. भारती ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य मेले में आने वाले जरूरतमंदो तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुंचाना और उन्हें समय पर उचित चिकित्सा सुविधा लेने के प्रति जागरूक करना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *