Advertisement

कसमार में बाल विवाह मुक्त जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने लिया संकल्प

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बरईकला पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय करकटाकला में सहयोगिनी संस्था की ओर से बाल विवाह एवं बाल श्रम मुक्त जागरूकता अभियान के तहत 25 नवंबर को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर चर्चा करते हुए अपने गांव को बाल विवाह मुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक श्वेता प्रजापति ने बताया कि बच्चों को किताबों की जरूरत है, जिम्मेदारियों की नहीं। बाल विवाह एक बच्चे का बचपन, पढ़ाई और पूरा भविष्य छीन लेता है। कहा कि अगर कोई बच्चा पढ़ेगा, तभी आगे बढ़ेगा। इसलिए हम सब शिक्षकों का कर्तव्य है कि हम बच्चों को जागरूक करें और माता-पिता को भी समझाएं कि कम उम्र में शादी करना अपराध है।

बताया गया कि अगर गांव में कहीं भी बाल विवाह या बाल श्रम की जानकारी मिलती है, तो विद्यालय एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को देने का काम करे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और सहयोगिनी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह करना कानूनन अपराध है। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने अपने गाँव को बाल विवाह और बाल श्रम से मुक्त बनाने का संकल्प लिया। मौके पर दर्जनों स्कूली छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *