रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के बीएस सिटी थाना पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के मामले में सराहनीय पहल करते हुए चार भुक्तभोगियों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई है। पुलिस ने सीआईईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार गुम मोबाइल फोन बरामद किए और 25 नवंबर को उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए।
जानकारी देते हुए सिटी थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर ममता कुमारी ने बताया कि बरामद मोबाइल में गौरव कुमार का मोटोरोला जी 54, कृष्णकांत भूषण का वीवो वाई 05, सोनू कुमार शर्मा का वीवो टी2 प्रो तथा संजय कुमार मुर्मू का पोको सी 55 शामिल है। कहा कि बरामद सभी मोबाइल बोकारो के अलग-अलग क्षेत्रों से गुम हुए थे।
खोया मोबाइल वापस मिलने पर सभी चारों लाभुकों ने बोकारो पुलिस के प्रति आभार जताया और इस पहल की सराहना की। इस अभियान में बीएस सिटी थाना प्रभारी ममता कुमारी एवं सहायक अवर निरीक्षक शुभम कुमार सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल भुक्तभोगी को उनके गुम मोबाइल वापस मिले, बल्कि पुलिस के प्रति आम जनों का विश्वास भी मजबूत हुआ है।
![]()













Leave a Reply