Advertisement

बोकारो के नया रोड फुसरो में नारायण रेकी सत्संग परिवार की एक बैठक

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नया रोड फुसरो में 25 नवंबर को नारायण रेकी सत्संग परिवार की एक बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक नया रोड स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें आगामी 20 दिसंबर को फुसरो में आयोजित नारायण रेकी सत्संग परिवार की संस्थापिका, एक्यूप्रेशर चिकित्सक, उसुई रेकी तथा करुणा रेकी की ग्रैंड मास्टर राजेश्वरी मोदी उर्फ राज दीदी के मोटिवेशनल स्पीच के कार्यक्रम की सफलता हेतु तैयारी की समीक्षा की गई।

जानकारी देते हुए संस्था की स्थानीय प्रमुख कोमल गोयल ने बताया कि राज दीदी का संबोधन मुख्य रूप से परिवार को जोड़ने के साथ साथ कैसे जीवन को सकारात्मक सोच के साथ परिवर्तित कर सफल हो, इसी पर केंद्रित होता है। कहा कि दीदी के कार्यक्रम को फुसरो के अधिक से अधिक रहिवासी सुनकर लाभ उठाएं इसके लिए समाज की सभी संस्थाओं से भी सहयोग लिया जा रहा है।

कार्यक्रम को लेकर मनीषा राठी तथा सीमा चांडक ने कहा कि राज दीदी आमजनों को अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने के लिए अपने आचरण और व्यवहार में शालीनता कैसे लाये का मूल मंत्र बताती है। दीदी का कहना है कि जो खुशी पाने में है उससे अधिक बांटने में है। इसलिए सदैव खुशियां बांटते रहे। स्थानीय संस्था की सबसे वरिष्ठ सदस्य कुसुम गोयल ने कहा कि राज दीदी का स्पष्ट कहना है कि हमेशा देने का भाव विकसित करे और देना वह चाहिए जिससे लेने वाले को अच्छा लगे तथा वह उसके लिए लाभकारी हो।
बैठक में मुख्य रूप से कोमल गोयल, पूनम अग्रवाल, मनीषा पेरीवाल, उमा त्रेहान, कुसुम गोयल, अनिता अग्रवाल, बबीता गर्ग, सपना राईका, मनीषा राठी, प्रीति चांडक, सीमा चांडक,
निर्मला गोयल, सीमा गोयल, विजेता अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, जया अग्रवाल, रीना मित्तल, रुचिका राठी सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *