Advertisement

गोमिया पुलिस हिरासत में गांधीग्राम के तीन शातिर चोर, चोरी की सामग्री बरामद

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया पुलिस ने गांधीग्राम के तीन चोर को हिरासत मे लिया है। चोरो के निशानदेही पर पुलिस ने नगदी समेत कई चीजे बरामद करने का दावा की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर गोमिया थाना पुलिस को चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के स्वांग क्षेत्र में बीते दिनों हुई चोरी कांड का उद्भेदन करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी का मोबाइल, 45 हजार रुपये नकद, ताला तोड़ने के औजार सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से परेशान रहिवासियों ने राहत की सांस ली है।
ज्ञात हो कि बीते 8 नवंबर को गोमिया थाना कांड क्रमांक- 135/26 धारा- 305/331(2) वीएनएस के वादी संदीप कुमार सिंह पिता- देव नारायण सिंह सा0- स्वांग वन/सी आवास क्रमांक- बी/39 के घर में अज्ञात चोरों द्वारा पैसा/मोबाईल की चोरी कर लेने के आरोप में कांड दर्ज कराया गया। वादी ने थाना में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर नकद रुपये और मोबाइल की चोरी कर ली है। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और नकद व मोबाइल लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी परेशान था। इधर कांड दर्ज होते ही गोमिया थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल उद्भेदन के लिए विशेष टीम बनाने का निर्देश दिया। कांड का शीघ्र उद्भेदन के लिए एक टीम का गठन किया गया तथा अज्ञात चोरों का पता कर छापेमारी की। छापामारी के क्रम में तीन आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने सबसे पहले घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के रहिवासियों से पूछताछ की, इसके साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

बताया जाता है कि तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को स्वांग गाँधीग्राम के तीन युवकों की संलिप्तता की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने सुनियोजित तरीके से छापेमारी कर तीनों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में करन कुमार उर्फ लालजी पासी उम्र करीब 19 वर्ष पिता- भाईजी पासी, लखिया पासी उर्फ मुंडला उम्र- 20 वर्ष पे- स्व. करमा पासी तथा किशन पासी उम्र- 22 वर्ष पे- स्व. अपीचन्द पासी उर्फ गोपी पासी तीनों स्वांग गाँधीग्राम रहिवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्वांग गाँधीग्राम में छापेमारी कर तीनों को धर दबोचा। पूछताछ में तीनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी मिलकर इलाके में रेकी करते थे और सूने घरों को निशाना बनाते थे। पूछताछ में अन्य कई घटनाओं में भी इनकी संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है। जप्त सामानों में ओप्पो कम्पनी का एक मोबाईल,चोरी में प्रयुक्त एक पेचकस, चोरी में प्रयुक्त ताला तोड़ने वाला लोहे का रंड, प्रयुक्त तार कटर, प्लास, आरोपी करन कुमार उर्फ लालजी पासी के पास से 30,000 रुपये एवं आरोपी लखिया पासी उर्फ मुंडला के पास से 15,000 रुपये कुल- 45,000 रुपये बरामद किया गया।

जानकारी देते हुए 25 नवंबर को गोमिया सर्किल इंस्पेक्टर अनिल कच्छप व थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि इस कांड में अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। बरामद औजारों से यह साफ है कि आरोपी योजनाबद्ध तरीके से ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। बरामद नकद रुपये और मोबाइल को वादी का बताया जा रहा है। पुलिस ने सभी सामानों को जब्त कर लिया है।

गोमिया थाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय रहिवासियों ने सराहना की है। रहिवासियों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आमजन परेशान थे। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरों में भय का माहौल बनेगा और आमजनों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होगा। गिरफ्तारी दल में थाना प्रभारी गोमिया प्रफुल्ल कुमार महतो, अनुसंधानकर्ता पुअनि बिरसा बाड़ा, पुअनि अरुण कुमार, सअनि बिनोद कुमार मुण्डा, सअनि सुरेश टोप्पो,आरक्षी- 1345 अरुण राम, आरक्षी नर्वदेश्वर राम तथा सुनील यादव शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *