Advertisement

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए केबी कॉलेज बेरमो के अमन तिवारी का चयन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में के. बी. कॉलेज बेरमो के एनएसएस स्वयं सेवक अमन तिवारी का चयन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए किया गया है। उक्त जानकारी 13 नवंबर को केबी कॉलेज एनएसएस पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं क्षेत्रीय निदेशालय राष्ट्रीय सेवा योजना लखनऊ द्वारा छह राज्यों के सेंट्रल जोन का दस दिवसीय प्रशिक्षण डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा (उतर प्रदेश) में आगामी 21 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सेंट्रल जोन में चयनित स्वयं सेवक अगले वर्ष 2027 में कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शामिल हो पाएंगे। कहा कि सेंट्रल जोन में छह राज्य उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के स्वयं सेवक शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि केबी कॉलेज के छात्र अमन तिवारी का विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्विद्यालय धनबाद एवं झारखंड राज्य से चयन होने के उपरांत अभी सेंट्रल जोन के लिए चयनित किया गया है। कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार, प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास, हरीश नाग, सदन राम, रवि यादविंधु आदि ने छात्र अमन तिवारी को चयन के लिए बधाई दी है। साथ हीं कॉलेज परिवार में हर्ष का माहौल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *