चलन्त प्रतिमा बना दर्शनार्थियों के लिए कौतुहल का विषय
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में विभिन्न क्षेत्रों में बीते 8-9 नवंबर की देर रात्रि काली पूजा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक माँ काली का आह्वान कर अपनी श्रद्धा व् भक्ति का परिचय दिया। इस अवसर पर पूजा प्रांगण में भक्तों की भारी भीड़ जुटी।
काली पूजा के दूसरे दिन 9 नवंबर की देर संध्या तक बोकारो जिला के हद में कथारा मोड़ शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित काली पूजा को लेकर भारी भीड़ देकने को मिली। खास यह कि यहां काली पूजा समिति द्वारा चलन्त प्रतिमा की व्यवस्था की गयी थी। इस अवसर पर उपस्थित सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) राजीव सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी का पूजा समिति द्वारा माता रानी की चुनरी देकर सम्मानित किया। जीएम सिंह ने भी काली पूजा समिति पदाधिकारियों तथा सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
मौके पर श्रमिक नेता अनिल सिंह, संरक्षक सह समाजसेवी दशरथ महतो, पूजा समिति के बैरिष्ठर सिंह, खीरू यादव, आशीष चक्रबर्ती, विकास सिंह, राजेंद्र राम, टिंकू पॉल, सुजीत कुमार, सुरज कुमार, चेतन कुमार, आदित्य गुप्ता, संतोष सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply